मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव स्थित एक पोखर से सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है। महिला जैतपुर निवासी गोनौर महतो की पत्नी रामपति देवी (90) थी। परिजनों ने बताया कि रामपति देवी रविवार की रात घर से गायब हो गई थीं। सोमवार की सुबह खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान जैतपुर कॉलेज के समीप पोखर में शव मिला। मुखिया महेश ठाकुर, समाजसेवी शशिभूषण राय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...