चतरा, मार्च 3 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। झारखंड के जैक सदस्य सुशील मिश्रा के द्वारा सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड में चल रहे माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण किया एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में सदस्य ने प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर का भी निरीक्षण किया एवं केंद्राअधीक्षक पंकज कुमार रजक को परीक्षा कदाचार मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। 2 उच्च विद्यालय प्रतापपुर में चल रहे माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण के क्रम में परीक्षा रूम में भी जा कर परीक्षार्थियों से मिले।इस मौके पर जैक सदस्य सुशील मिश्रा के आलावा केन्द्राधीक्षक पंकज कुमार रजक एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.