चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर। कार्मेल उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में चल रहे मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा का झारखंड अधिवधि परिषद के सदस्य प्रो. भरत बड़ाईक एवं एलआरडीसी के. के मुंडू ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कदाचार मुक्त परीक्षा व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन होते पाया। बड़ाईक ने विद्यालय के सीसीटीवी का अवलोकन किया साथ ही विद्यालय की व्यवस्था देखकर संतूष्ठि जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्राधीक्षक को सही तरीके के ड्यूटी निभाने के लिए दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर केंद्राधीक्षक सी निर्मला व मजिस्ट्रेट अविनाश देवगम, वीक्षक आशा माधुरी बारला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.