रांची, फरवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। मोर्चा के घटक संगठन झारखंड इंटरमीडिएट शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ देवनाथ सिंह ने इसे दायर किया। याचिका में कहा गया है कि 18 जनवरी से जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद खाली हैं। अध्यक्ष के नहीं रहने से वर्ग आठ, नौ, 10 और वर्ग 12 की सभी परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया है। याचिका में कहा गया है कि वर्ग 8 और 9 की परीक्षा अंतिम समय में स्थगित हो गई। 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से होने वाली है। इसमें लगभग आठ लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। 10वीं के एडमिट कार्ड 25 जनवरी और 12वीं के 28 जनवरी से डाउनलोड होने वाले थे, लेकिन जैक अध्यक्ष के नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.