अल्मोड़ा, जून 8 -- जैंती। बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी को आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह वाहन चालक 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट पुत्र स्व शिव सिंह बिष्ट निवासी बक्सवाड़ जैंती के साथ 57 साल के पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह करायत पुत्र स्व जगत सिंह निवासी ग्राम सुरचौरा जैंती और 19 साल का राहुल राय पुत्र हरीश राय निवासी बक्सवाड़ जैंती की ओर जा रहे थे। इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। देखते ही देखते कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर तीनों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक पान सिंह और पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह की मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.