कन्नौज, दिसम्बर 7 -- मिरगावां। जे.एम. यूनिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मिरगावां के कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं का रविवार सुबह एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण रीजनल साइंस सिटी, लखनऊ के लिए शुरू हुआ। विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस यात्रा में प्रधानाचार्य बदरुल हक ने छात्रों के साथ भाग लिया और उन्हें वैज्ञानिक ज्ञान व प्रयोगों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही शिक्षक मो. शमी, राजेश पाठक, सैफुररजा, इखलाक, रिया, जावेद सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी दल में शामिल रहे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस भ्रमण से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों तथा प्रयोगों को नजदीक से समझ सकेंगे। साइंस सिटी भ्रमण के बाद छात्रों को लखनऊ के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भी अवलोकन कराया जाएगा, जिससे उनका शैक्षणिक और स...