लखनऊ, जून 19 -- उमस भरी गर्मी में बुधवार रात दो बजे दुबग्गा उपकेंद्र का जेहटा फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे बड़े इलाके की सप्लाई ठप हो गई। बिजली न आने से लोग सो नहीं सके। वहीं सुबह घरों में पानी नहीं आया। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर सुबह सात बजे सप्लाई चालू की। चौक के कश्मीरी मोहल्ले में दोपहर 12:30 बजे बिजली के खंभे पर एबीसी (एबीसी बंच कंडक्टर) में आग लगी। इस दौरान उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में परेशान लोग उपकेंद्र और अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों ने एबीसी बदलकर बिजली व्यवस्था बहाल की गई। चौक के एक्सईएन रमन वासुमित्रा ने बताया कि जंपर में आग लग गई थी। जल्द ही इसे ठीक करके सप्लाई बहाल कर दी गई थी। वहीं आशियाना उपकेंद्र ब्रेकडाउन हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.