रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची का चर्चित सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन झारखंड आईएएस ऑफिसर वाइफ एसोसिएशन (जेसोवा) दीवाली मेला इस साल अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करेगा। झारखंड की परंपराओं, स्वाद, कला से सजा यह आयोजन 9 से 13 अक्तूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को इस मेले का उद्घाटन करेंगे। स्वादों का लगेगा मेला रांची की गलियों के स्वाद और झारखंड के 24 जिलों के अनोखे व्यंजन, जो राज्य की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत चित्र पेश करेंगे। साथ ही रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स भी अपने लोकप्रिय पकवानों के साथ मौजूद रहेंगे। मेले में घर पर कुकिंग करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को भी विशेष मंच दिया गया है, जहां वे अपने हुनर का स्वाद आम लोगों को चखाएंगी। रंग-बिरंगे मंच कार्यक्रम पांच दिनों तक हर शाम अलग ...