धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद सदर थाना क्षेत्र के जेसी मल्लिक रोड में भाजपा कार्यालय के पास स्थित आस्था अपार्टमेंट के फ्लैट में शिक्षक तपन सरकार (59 वर्ष) मृत मिले। रविवार की रात पुलिस ने वारंगल में रह रही पुत्री के कहने पर फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में वे बिस्तर पर अचेत पड़े हुए थे। उनकी मृत्यु की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पत्नी और पुत्री धनबाद आ रही हैं। तपन सरकार डीएवी स्कूल कुसुंडा के शिक्षक थे। पिछले कुछ दिनों से वह अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी का हाथ टूट गया था। वह कुछ दिनों से रिश्तेदार के यहां कोलकाता में रह रही हैं, जबकि पुत्री वारंगल में रहकर इंजीनियरिंग कर रही हैं। पत्नी और पुत्री का जब रविवार को तपन से मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। मामले की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.