रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर। शनिवार को जेसीस पब्लिक स्कूल में समर कैंप लगाया गया। छात्रों ने समर कैंप में सीखे गए शास्त्रीय, लोकनृत्य, गायन और वादन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों ने क्रिकेट, स्केटिंग, योग, जुम्बा, आर्ट एंड क्राफ्ट, तैराकी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि गतिविधियों से संबंधित अनुभवों को साझा किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित किए गए। विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि जेसीज में पढ़ाई के साथ-साथ अनेक क्रियाकलापों पर भी ध्यान दिया जाता है। निदेशक सुधांशु पंत और प्रधानाचार्य आरडी शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...