मथुरा, फरवरी 14 -- जेसीबी ने विद्युत केबिल काट दी, जिससे करीब तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति घंटों बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार भूतेश्वर क्षेत्र में जलभराव की समस्या समाप्त करने के लिए सीवर लाइन डालने का कार्य जलकल विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसको मसानी नाले से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खुदाई के दौरान जेसीबी ने मसानी क्षेत्र में अंडरग्राउंड विद्युत केबल काट दी। इससे डीग गेट सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। सूचना पर एसडीओ मसानी भूपेन्द्र कुमार, जेई प्रतीक कुमार गुप्ता टीम सहित पहुंचे और सुधार कार्य शुरू कराया गया। दो-तीन केबिल कट गईं। ज्वाइंट भरने का कार्य शुरू कराया गया। देर शाम सप्लाई को नॉर्मल किया जा सका। इधर उपभोक्ता बिजलीघर एवं इंजीनियरों से बिजली के बारे में जानकारी...