मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- देवरियाकोठी। देवरिया-जाफरपुर मार्ग के बुढ़ानपुर गांव में शनिवार को जेसीबी ने ऑटो में ठोकर मार दी। इसमें बांसघाट निवासी सुनैना देवी और काजी महम्मदपुर निवासी नसीमा खातून जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनैना देवी पारू थाने के काजी महम्मदपुर गांव रिश्तेदार के यहां जा रही थी, जबकि नसीमा खातून जाफरपुर से काजी महम्मदपुर घर लौट रही थी। इधर, थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ऑटो जाफरपुर से देवरिया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.