रामगढ़, मार्च 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। होली की पूर्व संध्या पर सजे भुरकुंडा बाजार की रौनक पर तभी खलल पड़ा जब एक जेसीबी की इंट्री हुई। त्योहार के कारण मेन रोड में पहले से छोटे वाहनों की कतार लगी थी, ऐसे में जेसीबी के घुसते ही सड़क पूरी तरह जाम हो गई। ठीक इसी दौरान फ्लैग मार्च कर रहे पतरातू सर्किल पुलिस का काफिला भी आ गया। लेकिन किसी ने जेसीबी को बाजार में घुसने से नहीं रोका। पर्व-त्योहारों को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में हमेशा ट्रैफिक पर चर्चा होती है और पुलिस इसके समाधान आश्वासन भी देती आई है। लेकिन गुरुवार को सच सबके सामने था। मेन रोड में नो इंट्री के बावजूद यात्री बस और जेसीबी के प्रवेश से यह स्पष्ट हो गया कि भुरकुंडा में नो इंट्री का कोई मतलब नहीं है। विशेषकर पर्व त्योहारों में पुलिस-प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा आम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.