रांची, फरवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन संचालित झारखंड काउंसिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (जेसीएसटीआई) ने राज्य में नवाचार और प्रभावोन्मुख अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026 के शोध प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इस पहल को राज्य की विकासात्मक प्राथमिकताओं के अनुरूप विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित शोध को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह अवसर राज्य के शिक्षाविदों और शोधार्थियों के लिए झारखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और वैज्ञानिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस संबंध में जेसीएसटीआई ने राज्य के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, जिनमें आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, ट्रिपल आईटी रांची, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईएएमटी रांच...