झांसी, जनवरी 6 -- सामाजिक संस्था जेसीआई झांसी क्लासिक का वर्ष 2026 का शपथ ग्रहण समारोह स्थानिय होटल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था की नवीन कार्यकारिणी ने समाज सेवा, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी आरटीओ राजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, संस्था के मंडल अध्यक्ष (जोन प्रेसिडेंट) जेसी सीए मिलन अग्रवाल और शपथ विधि अधिकारी जेसी प्रभु अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और जेसीआई क्रीड के वाचन के साथ किया गया। जेसी गगन सोनी ने पधारे हुए सभी अतिथियों सहयोगियों का औपचारिक आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ सदस्यों और शहर के गणम...