रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन, कोलकाता व आईक्यूएसी और ग्लोबल वार्मिंग रिडक्शन सेंटर, कोलकाता के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय छठे विश्व स्वच्छ पर्यावरण शिखर सम्मेलन का समापन मंगलवार को हुआ। विषय था- जैव विविधता, पारिस्थितिकी व जलवायु परिवर्तन। इसमें बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ सुबीर मुखोपाध्याय ने प्रकृति पर मानवीय लालच के प्रभाव पर ध्यान आकृष्ट कराया। लेथब्रिज विश्वविद्यालय, कनाडा के डॉ सैकत कुमार बसु ने भी वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में 95 शोध सार जमा किए गए। इसमें 10 को उत्कृष्ट पाया गया। डॉक्टरेट दीक्षांत समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.