रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। संत जेवियर कॉलेज में सोमवार से तीन दिवसीय जेवियर्स उत्सव 'अनसस' की शानदार शुरुआत हुई। इस वर्ष उत्सव की थीम 'पुनर्जन्म: फिर से जागो' रखी गई है, जिसके साथ विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उल्लास से कार्यक्रम का आगाज किया। उत्सव का उद्घाटन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य फादर निकोलस टेट, फादर सुधीर मिंज और चाईबासा के पूर्व आयुक्त गोपी उरांव ने किया। प्रतिभा व कौशल को निखारना उद्देश्य: फादर निकोलस टेट फादर निकोलस टेट ने अपने संबोधन में कहा कि जेवियर्स उत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा व कौशल को निखारना और उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ाना है। उन्होंने अनेकता में एकता बनाए रखने को जेवियर्स की खास पहचान बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बेहतर टीमवर्क का प्रतीक...