उरई, दिसम्बर 25 -- जालौन। पांच दिन पूर्व युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पिता ने बेटी पर 80000 रुपये के जेवर व 20000 रुपये नकद ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि 22 वर्षीय बेटी 20 दिसंबर को घर पर ही थी। शाम छह बजे वह जानवरों को चारा डालने गया था। तभी उसे सूचना मिली कि बेटी को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचा तो बक्सा खुला था और उसमें रखे लगभग 80000 रुपये कीमत के जेवर व 20000 रुपये नकद गायब थे। युवकों के बारे में जब जानकारी की तो पता चला कि उनकी बेटी को खनुआं गांव निवासी दो युवक अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए। इसकी सूचना उसने यूपी 112 को दी। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उनकी बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.