नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जेवर में सरकारी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। केंद्र के लिए सरकार की ओर से चयनित कंपनी को अनुदान मिल गया है। हालांकि, अब तक केंद्र खोलने की प्रक्रिया पर काम शुरू नहीं हुआ है। जिले में दो अभी तक ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए दो ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र हैं। इसमें दादरी स्थित शिवम मार्बल मोटर प्रशिक्षण केंद्र और वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र शामिल है। वहीं, एक अन्य प्रशिक्षण केंद्र सेक्टर 167 में बन रहा है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि जेवर में एक और ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। इसे सरकार की ओर से अनुदान मिला है। केंद्र खुलने से लोगों के पास में वाहन प्रशिक्षण और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा के लिए अधिक विकल्प होंगे। केंद्र के निर्माण को लेकर काम शु...