नोएडा, अक्टूबर 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर गुरुवार को किसान के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि गुरुवार की शाम चुहड़पुर गांव के एक किसान अपनी कार से किसी काम से नौझील मथुरा जा रहे थे। जब वह जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोलकर्मी ने शुल्क देने के लिए कहा। किसान ने टोलकर्मी से कहा कि उन्होंने मैसेज करवा रखा है। टोलकर्मी ने कहा कि उनके पास कोई मैसेज नहीं आया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। किसान का आरोप है कि इसी दौरान टोल पर मौजूद बाउंसरों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.