बरेली, फरवरी 15 -- मीरगंज। सिरौधी अंगदपुर में पांच दिन पूर्व रात में 9.30 बजे दो लोग लूट करने को महिला के घर में घुस गए। महिला के पति पिपरिया गांव में दावत खाने गए थे। आरोपी महिला के कुंडल, मंगलसूत्र, हंसली छीन कर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने महिला के पुत्र को लाठी डंडे से पीट कर मारने की कोशिश की। आरोपी उसको गंभीर रूप से घायल कर भाग गए। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीर सिंह, अजय निवासी सिरौधी अंगदपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस महिला के आरोप की जांच कर रही है।युवक को बचाने पर दिव्यांग को भी पीटा भमोरा। रंजिश में एक युवक को पीटने पर उसे बचाने आए दिव्यांग को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है। गांव पखुरनी के कैलाश ने बताया कि वह फेरी लगाता है। उसका ...