ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टर्मिनल का भी काम तेजी से चल रहा है। यात्रियों को विमान तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में छह एयरोब्रिज लगेंगे। पूर्व में दस एयरोब्रिज लगने थे। इनकी मदद से यात्री टर्मिनल से विमान तक पहुंचेंगे। वहीं, 15 मई तक व्यावसायिक विमान सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि एयरोब्रिज एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे विमान के दरवाजे तक यात्रियों को ले जाने वाला ढंका हुआ पुल होता है। यह सुरंग जैसा रास्ता होता है, जिससे यात्री आसानी से विमान तक पहुंचते हैं। वहीं, विमान से उतरते समय टर्मिनल में आने के लिए भी एयरोब्रिज का प्रयोग किया जाता है। फिलहाल टर्मिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.