धनबाद, जनवरी 2 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास मेन रोड स्थित खेतान टावर में श्री जमनादास विसेसरलाल ऑरनामेंट्स की दुकान में हुई एक करोड़ से अधिक रुपये के जेवरात लूट मामले की जांच में पुलिस ने तेजी दिखाई है। गुरुवार की सुबह रांची से आई फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने दुकान के अंदर करीब साढ़े तीन घंटे तक फिंगरप्रिंट के नमूने एकत्र किए। सुबह लगभग 10 बजे से 1.30 बजे तक टीम ने दुकान के भीतर बारीकी से जांच की तथा आवश्यक स्थानों की फोटोग्राफी भी कराई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम में सहदेव कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल थे। दुकान मालिक श्रवण खेतान के पुत्र रवि खेतान के पहुंचने के बाद लूट में गए जेवरात का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। मौके पर इस कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई दुर्गेश कुमार सहित मनोज कुमार भी मौजू...