संतकबीरनगर, जून 15 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में अभी हाल ही में व्याही गई नवविवाहिता शादी के एक सप्ताह बाद ही अपने ससुराल से जेवर, कपड़ा और नकदी लेकर रात में प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पति को पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित पति ने धनघटा थाने पहुंचकर अपनी पत्नी समेत उसके प्रेमी के विरुद्ध नामजद प्रार्थनापत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 4 जून को उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है और दो दिन बाद 6 जून को विदाई कराकर अपनी पत्नी को वह अपने घर लाया था। उसकी ससुराल में थाना क्षेत्र के एक युवक का पूर्व से ही बराबर आना-जाना था। उसे इस बारे में कोई शंका नहीं थी। वह उसकी पत्नी को 12 जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.