रामगढ़, जून 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ के सौंदा डी स्थित कार्यालय में शनिवार को सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जेल से जमानत पर रिहा हुए यूनियन के केंद्रीय संगठन सचिव सुखदेव प्रसाद का जोरदार स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर हितों के आंदोलन से नाराज होकर सीसीएल प्रबंधन ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे उन्हें जेल जाना पड़ा। अब वे रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद फिर से मजदूरों के बीच लौटे हैं। सुखदेव प्रसाद ने कहा कि जनता मजदूर संघ ही मजदूरों के हक की असली लड़ाई लड़ रही है। जेल जाने से उनका हौसला कमजोर नहीं हुआ है और आगे भी वे मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। समारोह में चमन मुंडा, दशरथ कुर्मी, रवि गिरी, महेंद्र सिंह, राजेश बेदिया, विनय सिंह, योगेंद्र य...