बुलंदशहर, मार्च 8 -- एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटे युवक ने किशोरी को पुनः अगवा कर लिया। पीड़िता महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। शुक्रवार को अगौता क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ माह पहले एक युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी पुत्री को बरामद करते हुए उसके बयान कराए थे, जिसमें उनकी पुत्री ने दुष्कर्म की बात भी कही थी। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी तरमीम कर दी थी और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने भी विवेचना पुरी कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। कुछ समय बाद आरोपी जेल से जमानत पर छूट गया। फरवरी माह में आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.