अररिया, फरवरी 13 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया जेल से निकलने के बाद कैदी समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। उनको किसी पर आश्रित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपराध की दुनिया से दूर रहकर अपना रोजगार बढ़ाएंगे। इसके लिए मंडल कारा में कैदियों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 30 बंदियों को शुक्रवार को प्रमाण पत्र दिया गया। दरअसल राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के सहयोग से अररिया मंडल कारा में पिछले 10 दिसंबर से 21 दिसंबर तक अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में 26 पुरुष व चार महिला बंदियों ने पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके इन बंदियों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। हालांकि इससे पहले भी मंडल कारा में ब...