रांची, मई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने झारखंड सरकार के द्वारा अंगीकृत बिहार कारा हस्तक को खत्म कर नए झारखंड कारा हस्तक 2025 के प्रारूप को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नए जेल मैनुअल में मानवाधिकार, बंदियों के सुरक्षात्मक वर्गीकरण, बंदियों के जीवन में सुधार के लिए पूर्ण हस्तक्षेप, संगठित व आतंकवाद से संबंधित बंदियों के रखरखाव और कोविड-19 जैसी महामारी से संबंधित प्रावधानों को शामिल किया गया है। वहीं तत्कालीन जेल मैनुअल में वर्णित कई नियमों को पूर्णत: व आंशिक रूप से विलोपित किया गया है। उदाहरण के तौर पर ब्रिटेश इंडिया, क्राउन, बलूचिस्तान, क्रिमिनल ट्राइव्स, यूरोपियन प्रिजनर जैसे औपनिवेशिक उद्धरणों को हटा दिया गया है। जातिसूचक कार्य व जातिसूचक शब्दों को भी हटाया गया है। जेल में कैदियों को दी जाने वाली स...