संभल, जनवरी 10 -- जिला कारागार मुरादाबाद में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत के मामले में नगर मजिस्ट्रेट संभल द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए विधिवत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विचाराधीन बंदी मंगली जाटव (लगभग 95 वर्ष) निवासी टिकौली, थाना बहजोई, जनपद संभल को 13 अक्टूबर 2025 को जिला कारागार मुरादाबाद में निरुद्ध किया गया था। बंदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे 20 दिसंबर 2025 को जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सांस लेने में दिक्कत की शिकायत बताई। 22 दिसंबर 2025 को बंदी की हालत और बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई। मामले को गंभीर मानते हुए शासन के निर्देशों के क्रम में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.