मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेल के बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांग बंदियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ने के लिए बुधवार को शिविर लगाया गया। इसमें 60 बंदियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन किया। डीएम सुब्रत कुमार सेन की पहल पर यह शिविर लगा। नाम जुड़ने के बाद बंदियों के खाते में हर माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भेजी जाएगी। जिला प्रशासन की आरे से बताया गया है कि शिविर के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की टीम ने बंदियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। उसने आवेदन प्राप्त कर उनका परीक्षण किया। कोषांग के सहायक निदेशक ने बताया कि शिविर में 60 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 27 बंदियों के आवेदनों का ऑन स्पॉट डिस्पोजल किया गया। शेष 33 बंदियों के आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी। बताया...