वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कारागार में कैदियों की मनोदशा सुधारने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई रविवार की एकदिवसीय कक्षा अब परीक्षा चरण में पहुंच गई है। परीक्षा से यह परखा जा रहा है कि कैदियों ने किन विषयों में कितनी समझ विकसित की है और वे अपनी क्षमताओं का कितना आकलन कर पा रहे हैं, ताकि जेल से बाहर निकलने के बाद वे शिक्षित होकर बेहतर जीवन बना सकें। कारागार प्रशासन की ओर से कैदियों को कानून की मूलभूत जानकारी, सामान्य ज्ञान तथा सामाजिकता से जुड़े पाठ पढ़ाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से कैदियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है और आगे भी इस कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव की पहल और होप वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से करीब...