भभुआ, फरवरी 4 -- इंटर की परीक्षा दे रहे हैं छह बंदी, दूरस्थ शिक्षा के तहत खाद्य एवं पोषण प्रमाण पत्र का कोर्स कर रहे हैं मंडल कारा के 35 बंदी मंडल कारा की संसाधनयुक्त लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए एक हजार किताबें उपलब्ध कौशल विकास के तहत स्वरोजगार के लिए 26 बंदियों को दिया गया है प्रशिक्षण (सर के ध्यानार्थ/पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जेल की पाठशाला की बात करें या पाकशाला की। दोनों के लिए समृद्ध प्रबंध किया गया है। पहले शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा कर लें। भभुआ मंडल कारा में 556 बंदी हैं। इनमें 210 बंदी मैट्रिक के परीक्षार्थी हैं। इनकी परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। जबकि छह बंदी 2 फरवरी से शुरू इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। इस कारा में 35 ऐसे बंदी हैं, जो दूरस्थ शिक्षा के तहत खाद्य एवं पोषण प्रमाण पत्र का कोर्स कर रहे हैं। इन्हें प...