पटना, फरवरी 10 -- दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मशहूर अभिनेता राजपाल यादव को बिहार से मदद का ऑफर आया है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल के लिए दिल खोला है। उन्होंने संकट में फंसे एक्टर को अपनी पार्टी जेजेडी की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। तेज प्रताप ने राजपाल से कहा कि कठिन समय में वह और उनकी पार्टी उनके पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। बिहार के पूर्व मंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। जेजेडी चीफ ने कहा कि उन्हें राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के बारे में अभी जानकारी मिली है। मानवीय करुणा और सहयोग की भावना से वह जेजेडी की ओर से उनके परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.