संतकबीरनगर, अगस्त 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला कारागार में शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे 335 बहनों ने जेल में बंद 222 भाइयों को राखी बांध कर रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। नियमानुसार जेल प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं दी गई थीं। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सात शिफ्ट में बंदियों से उनकी बहनों की मुलाकात कराई गई। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कुल 222 पुरुष बंदियों से 335 महिलाओं ने मुलाकात की। इन महिलाओं संग 149 बच्चे भी आए थे। जेल में बंद एक महिला बंदी से उसके भाई ने पहुंच कर मुलाकात की और राखी बंधवाई। जेल प्रशासन की तरफ से महिलाओं को रक्षासूत्र, रोली, घी, दीपक, मिष्ठान आदि उपलब्ध कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.