देवरिया, जनवरी 16 -- धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को देवरिया जेल में जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार को हाईसिक्यूरिटी बैरक के बाहर कंप्यूटर से टाइप किया गया धमकी भरा पत्र अमिताभ ठाकुर को मिला। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को दी। जिसके बाद जेल अधीक्षक ने डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को जानकारी देते हुए जांच शुरू करा दी है। पूर्व आईपीएस अधिकारी के अधिवक्ता प्रवीन द्विवेदी ने भी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया। सितंबर 2025 में इस मामले म...