मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। साड़ी चोरी मामले में जेल में बंद गैंग लीडर होजैफा नसीम की 1 करोड़ 46 लाख की थाना दक्षिण टोला के डोमनपुरा स्थित अचल सम्पत्ति को शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर गैंग लीडर की अब तक लगभग ढाई करोड़ की अवैध कमाई से अर्जित सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। करोड़ों की साड़ी चोरी मामले में अब तक गैंग लीडर समेत चार आरोपित कारागार में निरुद्ध हैं। शहर कोतवाली के कासिमपुरा निवासी होजैफा नसीम समेत पांच आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में करोड़ों की साड़ी चोरी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में जेल में बंद गैंग लीडर होजैफा नसीम की साड़ी चोरी करके बनाई गई अवैध सम्पत्ति की जांच पुलिस टीम कर रही थी। जांच के दौरान थाना दक्षिण टोला अंतर्गत डोमनपुरा में गैंग लीडर द्...