कटिहार, फरवरी 14 -- बरारी,संवाद सूत्र बॉलीवुड के कलाकार राजपाल नवरंग यादव के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद देशभर से समर्थन की आवाजें सामने आ रही हैं। बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी कश्यप ने भी उनकी मदद के लिए अपने निजी कोष से 51 हजार रुपये की राशि भेजी है। बताया जाता है कि यह राशि अभिनेता के खाते में जमा कराई गई है। मुख्य पार्षद ने कहा कि मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है और मानवीय आधार पर उन्होंने सहयोग करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि अभिनेता के समर्थन में इससे पहले फिल्म अभिनेता सोनू सूद द्वारा भी आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। मुख्य पार्षद ने उम्मीद जताई कि सामाजिक सहयोग से कलाकार को राहत मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...