शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। शाहजहांपुर जिला जेल में महाकुंभ के पावन पर्व पर प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाया गया। पूर्ण विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ जेल में निरुद्ध बंदियों पवित्र जल में स्नान किया। स्टाफ को भेज कर प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाया गया था तथा कारागार के अंदर एक बड़ा कुंड तैयार किया गया, जिसे ट्राई कलर से पेंट करवा कर उसमें भूमिगत ऑटोमेटिक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। संगम तट से मंगाए गए पावन जल को एक बड़े सजे हुए घड़े में पवित्र स्थल पर सुरक्षित किया गया था, जिसको पूर्ण विधि विधान के साथ कंधे पर उठाकर पुष्प वर्षा करते हुए बड़े कुंड के पास ले जाया गया तथा वहां दीपोत्सव के बाद मंत्रों चारण के साथ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल द्वारा पारंपरिक पोशाक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कुंड में प्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.