औरंगाबाद, अगस्त 29 -- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार ने शुक्रवार को मंडल कारा, औरंगाबाद का निरीक्षण किया। जिला जज ने मौजूद बुनियादी व्यवस्था को देखा। कैदियों की विधिक सहायता सेवाओं तक पहुंच और जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक के कामकाज की भी जानकारी ली। कैदियों से संवाद भी किया गया। भोजन, स्वच्छता आदि के संबंध में विशेष निरीक्षण करते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया गया। जेल निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल और किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी सुशील कुमार मौजूद रहे। सभी कैदियों से उनके विधिक प्रतिनिधित्व के लिए अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कानूनी सहायता रक्षा प्रणाली के अधिवक्ता अभिनंदन कुमार एवं चंदन कुमार भी मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुम...