लखीमपुरखीरी, मई 4 -- लखीमपुर। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में जेल भेजे गए समाजवादी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की जमानत के लिए सपा नेताओं ने लखनऊ हाई कोर्ट की शरण ली है। तीन दिन पहले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से एसडीएम कोर्ट ने तीन कार्यकर्ताओं संदीप वर्मा, सुधाकर लाल और रमन मनार को जेल भेज दिया था। कार्यकर्ताओं की जमानत के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल की अगुवाई में पार्टी के नेता और अधिवक्ता लखनऊ हाई कोर्ट पहुंचे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन का यह तानाशाही रवैया है। एक ही अपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.