अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। जेल फ्लाई ओवर के पास सोमवार को नलकूप का पैनल खराब हो गया। जिसके कारण जलापूर्ति प्रभावित रही। पैनल में गिलहरी घुस गई थी, जिसके कारण वायरिंग फुंक गई थी। वायरिंग फुंकने के कारण नलकूप नहीं चल पाया, जिसके कारण सप्लाई बाधित रही। जेल फ्लाई ओवर के नीचे एक नलकूप है, जिससे आसपास के क्षेत्रों को सप्लाई की जाती है। जलकल विभाग की टीम ने फुंके हुए पैनल को सही कराया, जिसके बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। इस दौरान कुछ मोहल्ले में टैंकर से भी पानी की आपूर्ति दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.