भदोही, फरवरी 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला जेल में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव तरुणिमा पांडेय ने निरीक्षण की। कारागार परिसर में विधिक साक्षरता में जेल में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी देते हुए मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सचिव द्वारा जेल में निरुद्ध चल रहे बंदियों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना गया। बंदियों को नि:शुल्क सरकारी अधिवक्ताओं के विषय में भी जानकारी दी गई। जेल में पूर्व से संचालित प्रिजन लीगल एंड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के विषय में पूछताछ की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान दो के विषय में जानकारी दी गई। जेल के निरी...