शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- जिला कारागार में अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल और जेल प्रशासन की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें शिक्षा, योग और व्यायाम की सुविधाएं नियमित मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम खुद शिक्षक बन गए और बंदियों की चल रही कक्षा में पढ़ाया। उन्होंने योग-प्राणायाम पर बल दिया और एक बंदी से शीर्षासन करने को कहा, जिस पर बंदी ने तुरंत कर दिखाया। इस पहल से एडीएम प्रसन्न हुए। अधिकारियों ने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए वस्त्र व स्लीपर गरीब व जरूरतमंद बंदियों को वितरित किए। वस्त्र और स्लीपर पाकर बंदियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर जेलर कृष्ण मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.