मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-5 ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में जेल गेट से गांधी कॉलोनी, पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक नाला निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। उप्र के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि इस परियोजना के लिए कुल 3703.83 लाख (सैंतीस करोड़ तीन लाख तिरासी हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके सापेक्ष, निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 500 लाख (5 करोड़) रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। यह बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के राज्य सेक्टर कार्यक्रम के 'सीवरेज एवं जल निकासी योजना' के अंतर्गत जारी किया गया है। इस आदेश के जारी होते ...