आगरा, मार्च 1 -- एससी-एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य दिनेश भारत ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे छह साल से कम उम्र के बच्चों का हाल जाना। भोजन, चिकित्सा, मनोरंजन, शिक्षा और खेलकूद जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता देखी। जेल अस्पताल में बंदियों के उपचार की स्थिति और उपलब्ध दवाओं के बारे में भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने उन्हें जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी जेलर सुनील कुमार सिंह, डिप्टी जेलर अंजनी कुमार, नवीन कुमार यादव, मनोज कुमार शुक्ला, आरती शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.