गोंडा, फरवरी 7 -- गोंडा, विधि संवाददाता। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने शनिवार को मंडलीय कारागार गोंडा का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान विचाराधीन और सिद्ध दोष बंदियों से बैरकों में जाकर व्यक्तिगत संवाद किया। उन्होंने विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा की। उन्होंने जेल प्रशासन व डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं को सभी बैरकों में भ्रमण कर ऐसे सिद्ध दोष बंदी जिनकी अपील दाखिल नहीं है उनकी अपील दाखिल करने के लिए प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन अपेक्षा सिंह ने महिला बैरक में महिला बंदियों से मुलाकात की। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी ...