एटा, फरवरी 13 -- जेलर पर लगे गंभीर आरोप की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच के बाद रिपोर्ट जेल अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डीआईजी जेल आगरा को भेज दी है। डीआईजी के आदेश पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। बता दें कि सोमवार की देर शाम एक महिला जिला जेलर के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान जेलर, महिला में आपस में काफी खींचतान हुई थी। जेलर ने अंदर कमरे में जाकर किसी तरह से खुद को बचाया था। मीडिया के सामने आई महिला ने खुद को आगरा का रहने वाला बताया था। जेलर पर गंभीर आरोप लगाए थे। बुधवार को महिला ने जिला जेल पहुंचकर पूरे मामले में जेलर के खिलाफ लिखित शिकायत की है। लिखित शिकायत पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने जांच की और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डीआईजी जेल आगरा को भेज दी है। जिला जेल अधीक्षक अमित चौधरी का कहना है कि जेल परिसर में हुए हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.