मेरठ, नवम्बर 21 -- एनवायरमेंट क्लब की ओर से जेलचुंगी पर वायु प्रदूषण पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम समन्वयक प्रियांशु ने कहा वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और एक्यूआइ अति खराब स्थिति में है। सभी को दैनिक गतिविधियों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए कार्य करना होगा। कूड़ा प्लास्टिक थर्माकॉल ना जलाने को जागरूक किया। बताया कि कहीं भी कूड़ा जलाना प्रतिबंधित हैं और जुर्माने के अधीन आता है। जागरूकता पदयात्रा निकालते हुए बेगमपुल रैपिड स्टेशन के बाहर सभी ने शपथ ली। इस दौरान तनिष्क सिंघल, हिमांशु रावत, सचिन यादव, राहुल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...