दुमका, फरवरी 22 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के जेरूवा गांव में रविवार को तीन दिवसीय सूर्याहु पर्व का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित कर किया गया। पर्व के अंतिम दिन प्रातःकाल व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं ने समीप के जलाशय में स्नान कर विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दूध, दही,अक्षत एवं स्वच्छ जल से अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गीत-भजन गाए, वहीं पुरुषों ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि सूर्याहु पर्व प्रकृति, सूर्य और कृषि पर आधारित लोक आस्था का प्रतीक है, जिसमें सूर्यदेव से उत्तम फसल, परिवार की खुशहाली और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.