रांची, फरवरी 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ। 626 विद्यार्थियों का चयन पैन इंडिया औद्योगिक कंपनी गिलबार्को वीडर-रूट मुंबई में हुआ है। यह अब तक का विवि स्तर पर रिकॉर्ड प्लेसमेंट है। इसमें राज्यभर के विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) और मेकाट्रॉनिक्स शाखाओं के विद्यार्थी शामिल हैं। इन्हें कंपनी के एटीएम व डीयू प्लांट यूनिटों में जूनियर इंजीनियर के पद पर रखा जाएगा। प्रशिक्षण में इन्हें 20,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। जेयूटी के कुलपति प्रो डीके सिंह ने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन क...